मंगलवार, 10 नवंबर 2026

इक पुराने यार से तर्के वफा कहते हुए

इक पुराने यार से तर्के वफा कहते हुए

बच रहा हूं हादसे को हादसा कहते हुए


अंजुमन से चल दिए सब और हम पीछे यहां

रह गए बैठे दिलों का माजरा कहते हुए


रास आ जाए किसी सूरत ये तन्हाई हमें

हम तो काफ़िर पे भी राज़ी हैं खुदा कहते हुए


किस सुकूं से मुस्कुराया था वो रिश्ता तोड़कर

हम कि रोए बेवफ़ा को बेवफ़ा कहते हुए


उस गिरेबां पर बहुत हैं खून के धब्बे, बहुत

डर रहा हूं मैं इसे उसकी अदा कहते हुए


चांद तारे आसमां मौसम बदलते रात दिन

क्यों रुके जाते हैं हम को अलविदा कहते हुए


©2026 डॉ रविंद्र सिंह मान


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें